उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़

मोहन होतवानी कैट के उपाध्यक्ष मनोनीत, अमर पारवानी का जताया आभार

NNH रायपुर/ भाजपा के युवा नेता मोहन होतवानी को व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन कैट में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से मोहन होतवानी के समर्थको में हर्ष व्याप्त है।

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मोहन होतवानी ने कैट के राष्ट्रीय वइस चेयरमैन अमर पारवानी, कैट के प्रदेश अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ संरक्षकों प्रमुख सलाहकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। मोहन ने कहा कि कैट के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में व्यापारी हितों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

मोहन होतवानी को कैट में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके मित्रों व शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

Back to top button