
NNH रायपुर/ रायपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले महीने ही एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम माना, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की थी। जहां ग्राम माना में लगभग 4 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त किया। मौके पर बने प्लिंथ को तोड़ा गया तथा रोड एवं रास्तों को काटकर प्लॉटिंग को समाप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सहित राजस्व की टीम उपस्थित रहे।ऐसी कार्यवाही के बाद भी अवैध प्लॉटिंग करने वालों के अब भी हौसले बुलंद हैं।
“ताज़ा मामला रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के एकदम समीप अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। यह अवैध प्लॉटिंग अमलीडीह मेन रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के ठीक बाजू में की जा रही है, जहां बाउंड्रीवाल के अंदर बकायदा मुरुम की सड़क बनाकर प्लॉट की कटिंग भी शुरू कर दी गई है। जिसपर रायपुर नगर निगम प्रशासन ने अबतक कोई कार्यवाही नही की है।जिसको लेकर NNH ने रायपुर जिला प्रशासन व निगम प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर अमलीडीह हो रही अवैध प्लॉटिंग पर आखिर कोई कार्यवाही क्यों नही की जा रही है। एक तरफ अवैध प्लॉटिंग पर तरह रोक लगा दी गई है, तो फिर जोन क्रमांक 10 की नाक के नीचे आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। जिन अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही की गई है, उनके लिए नियम अलग हैं, और अमलीडीह की इस अवैध प्लॉटिंग पर सरकार के नियम लागू नही होते? क्योंकि इस अवैध प्लॉटिंग को वैध बताकर धड़ाधड़ प्लॉट भी बेचे जा रहे हैं, जिससे वहां पर प्लॉट खरीदने वाले लोगों को ही भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।“
बता दें कि कि रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। उसके बावजूद रायपुर शहर में नगर निगम जोन क्रमांक 10 के वॉकिंग डिस्टेंस पर मेन रोड पेट्रोल पंप के ठीक बगल में यह अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। अब ये सवाल खड़े हो रहा कि यह अवैध प्लॉटिंग किसकी है, और किसके संरक्षण में इस अवैध कार्य को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है।






