
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कोपुलवार को भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
संजय भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, वे भाजपा के मंडल के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की, इसके बाद संजय भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ में कार्य करते हुए आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनाए गए थे। पार्टी ने उनपर विश्वास व्यक्त करते हुए आरटीआई प्रकोष्ठ में संजय कोपुलवार को प्रदेश संयोजक बनाया है।
प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर संजय कोपुलवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री पवन साय व पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।






