छत्तीसगढ़राजनीति

सांसद बृजमोहन अग्रवाल नकली चिठ्ठी लिखकर नौटंकी कर रहे : विकास उपाध्याय

सच में किसानों-व्यापारियों की चिंता है तो कागज़ी बयानबाज़ी बंद कर जन-आंदोलन का साथ दें

NNH रायपुर/ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “सुशासन” के नाम पर खुला कुशासन चल रहा है। और जनता की पीड़ा पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी सिर्फ़ चिट्ठी लिखकर नौटंकी कर रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी हर मामले में चिठ्ठी लिखते हैं, जबकि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है। अगर सच में किसानों-व्यापारियों की चिंता है तो कागज़ी बयानबाज़ी बंद करें, और सड़क पर उतरकर जन-आंदोलन का साथ दें। कांग्रेस जनता के हित में हर लड़ाई में तैयार है।

उपाध्याय ने आगे कहा कि गाइडलाइन वृद्धि से आम लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है, फिर भी भाजपा नेता उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।पत्र लिखकर खानापूर्ति करने से कुछ नहीं बदलता। दिल्ली में बैठे नेताओं से जाकर विरोध दर्ज कराएं, संसद में आवाज उठाएं।

हमारी साफ चेतावनी है कि नई गाइडलाइन तुरंत वापस लें, वरना किसानों और व्यापारियों के साथ बड़ा आंदोलन होगा।

Back to top button