अंतरराष्ट्रीयदिल्लीदेश-विदेशबड़ी खबर

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत, पुतिन की यह भारत यात्रा कूटनीतिक नज़रिए से बेहद अहम

इससे पहले मोदी और पुतिन शंघाई में एक ही कार में नज़र आए थे

NNH नई दिल्ली/ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे।

इससे पहले मोदी और पुतिन शंघाई में एक ही कार में नज़र आए थे

गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल अगस्त-सितंबर में चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सवार नजर आए थे, जिसकी दुनिया भर में खूब चर्चा हुई।

पुतिन की यह भारत यात्रा कूटनीतिक नज़रिए से बेहद अहम

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है, जिस कारण यह यात्रा कूटनीतिक नज़रिए से से बेहद अहम मानी जा रही है। पुतिन के इस ऐतिहासिक भारत दौरे में दोनों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है। सबसे चर्चित मुद्दा S-400 मिसाइल सिस्टम से जुड़े रक्षा सहयोग का है। यह पुतिन का भारत का यह भारत दौरा दिसंबर 2021 के बाद हो रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा।

राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि भारत-रूस के रणनीतिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वर्ष 2000 में राष्ट्रपति पुतिन और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मिलकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की थी, जिसे आज भी देश-दुनिया में सबसे स्थिर और भरोसेमंद साझेदारियों में से एक माना जाता है।

Back to top button