कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीति

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, कांग्रेसियों ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

NNH रायपुर/ बागबाहरा के किसान मनबोध गाड़ा की बेटी की अगले कुछ दिनों में शादी होनी थी, लेकिन समय पर धान नही बिकने पर कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है। किसान को सरकारी तंत्र ने आज उन्हें ये कदम लेने पर मजबूर कर दिया है।

इसके विरोध में रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में रविवार को उरला मंडी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी नीति से आहत होकर किसान के द्वारा अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास विष्णुदेव साय सरकार के गाल में करार तमाचा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान ने अपना गला रेत लिया है।

पुतला दहन में पंकज शर्मा, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे,शहर अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, शिव सिंग ठाकुर, विनोद कश्यप, दीपेश सिंह, योगेंद्र सोलंकी, डीगेंद्र सिन्हा, कृपा राम निषाद, बाबा खान, लखन साहू,आदि उपस्थित रहे।

Back to top button