
NNH रायपुर/ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई देते हुए कहा है कि होलिका दहन में आप सभी के आसपास की नकारात्मकता जलकर खाक हो गई होगी, तथा आप सभी के जीवन में निश्चित रूप से हरि भक्त प्रहलाद की तरह सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
सुभाष अग्रवाल ने आगे कहा कि रंगों के महापर्व होली में आपसी गिले शिकवे मतभेद समाप्त हों, और आप सभी के जीवन खुशियों के रंगों से सराबोर हो मेरी से यह अशेष शुभकामनाएं हैं।







