क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

गांजा तस्करी में दो पुलिस वाले समेत चार आरोपी गिरफ्तार

NNH Crime Report/ छत्तीसगढ़ में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की कार्यवाही की है। यह मामला जशपुर का है, जहां नगर के विवेकानंद कॉलोनी में किराये मकान लेकर गांजा तस्करी का गिरोह संचालित किया जा रहा था। इन तस्करों से 24 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि इस गिरोह में दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी की गई थी, और पूछताछ में खुलासा हुआ कि इसमें पुलिस विभाग के दो आरक्षक संलिप्त हैं। दोनों पुलिस आरक्षक समेत सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जशपुर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेकानंद कॉलोनी के एक घर में गांजा डंप कर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर वहां से 24 किलो गांजा जब्त कर सुनील भगत और रवि विश्वकर्मा नाम को युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के में एक आरोपी सुनील भगत ने बताया कि उनके इस गांजा तस्करी के नेटवर्क में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल हैं।

साक्ष्य मिलने के बाद तपकरा थाने में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर और अमित त्रिपाठी के नाम के दोनों आरक्षकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सुनील भगत और रवि विश्वकर्मा को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि दोनों आरक्षकों को भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गांजा तस्करी में गिरफ्तार इन सभी चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button