छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

रूपरेला परिवार द्वारा भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

सिंधी समाज ने त्याग और सेवा की पेश की है मिसाल: विकास रूपरेला

NNH रायपुर/ सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र के अवसर समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसका रूपरेला परिवार के द्वारा लाखेनगर लीली चौक पर भव्य स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया किशोभायात्रा के स्वागत हेतु भव्य साज सज्जा की गई थी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ध्वज फहराई गई। भगवा ध्वज हिंदू धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सर्वोच्च प्रतीक है, जो केसरिया रंग के माध्यम से त्याग, ज्ञान, बलिदान और सेवा को दर्शाता है। उसी तरह सिंधी समाज ने भी त्याग, सेवा की मिसाल पेश की है।

इसके अलावा मंच फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी की गई एवं सभी नागरिकों के लिए शीतल, जल, शर्बत एवं प्रसादी वितरण किया।

इस दौरान मंच पर रूपरेला परिवार से श्याम रूपरेला, विजय रूपरेला, विकास रूपरेला, यश रूपरेला, रौनक रूपरेला, तुषार रूपरेला एवम रूपरेला परिवार उपस्थित था साथ में छतीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी, तनेश आहूजा, अमर चंदनानी, पवन वाधवा, सतीश छुगानी, राजेश पोपटानी, संजय अमरानी, झामनदास बजाज, मनीष पंजवानी, विनोद संतवानी, नरेन्द्र दासवानी, रोशन आहूजा, प्रेम बिरनानी, दामोदर डोडवानी, बंटी बजाज, टिंकू माखीजा, राजेश पंजवानी, रवि डेंगवानी एवम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button