कांग्रेस और समूचा विपक्ष महिला विरोधी है, और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी: राशि बलवानी

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी ने कहा नारी वंदन शक्ति अधिनियम बिल देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का बिल था परंतु विपक्ष ने उस आबादी को संवैधानिक अधिकार देने से वंचित कर दिया। विपक्ष द्वारा इस विधेयक के विरोध में मतदान करना और बिल को पारित होने से रोकना दुर्भाग्यजनक है और यह स्पष्ट करता है कि विपक्ष पूर्णतः महिला अधिकारों के खिलाफ खड़ा है।
राशि बलवानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक स्वच्छ एवं स्वास्थ्य मानसिकता को विकसित करने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” बिल संसद में प्रस्तुत किया था, जहां विपक्ष का बिल के खिलाफ मतदान करना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि अब ये साफ हो गया है कि कांग्रेस और समूचा विपक्ष महिला विरोधी है, और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी।







