खबरों की खबरछत्तीसगढ़
रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाई नकली पनीर की खेप

NNH रायपुर/ हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के द्वारा नकली पनीर एनॉलोग पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद कल रात रायपुर रेलवे स्टेशन में नकली पनीर की एक खेप पकड़ाई है।
मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर सबसे पहले पत्रकारों ने स्टेशन धावा बोलकर नकली पनीर की खेप पकड़ी, उसके बाद रेलवे पुलिस के द्वारा उसे जब्त कर कार्रवाई कर रही है। नकली पनीर पकड़ाने के बाद अब देखना होगा कि खाद्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।







