प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मेल कर दी दीपावली की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को पर्सनल मेल कर दीपावली की बधाई दी है। पीएम मोदी हमेशा से ही देशवासियों को ऐसे त्योहारों पर बधाई देते हैं, जो उन्हें अलग बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि…
प्रिय देशवासियों,
दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का उत्सव है।
दिवाली हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोने और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर भी है।
मेरी कामना है कि दिवाली का यह शुभ अवसर हर घर में सुख-समृद्धि और सद्भाव लाए।
यह पावन त्योहार हमें सबके प्रति करुणा और स्नेह का भाव रखने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने की प्रेरणा दे।
आइए, नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।
आप सभी को एक बार फिर दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका,
नरेन्द्र मोदी









