उत्सवछत्तीसगढ़राजनीति

पार्षद संतोष साहू एवं भाजपा नेत्री सीमा साहू ने देश-प्रदेश वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ दीपों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर पार्षद व नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू एवं भाजपा नेत्री सीमा संतोष साहू ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं रायपुर की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करता है।

दोनों नेता द्वय ने कहा कि माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। हर घर में खुशहाली का दीप जले और हर चेहरे पर मुस्कान आए।

उन्होंने समस्त नागरिकों से पर्यावरण का ध्यान रखते हुए, सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से दीपावली मनाने का आह्वान किया है।

Back to top button