छत्तीसगढ़जन-सरोकारधर्म/अध्यात्म

बाबा गुरूबचन सिंह जी की स्मृति में, निरंकारी मिशन के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

48 पुरूष एंव 16 महिलाओ ने किया रक्तदान

NNH नवापारा राजिम/ युग प्रवर्तक बाबा गुरूबचन सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानव एकता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण विश्व में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन (संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा) के तत्वावधान में नगर के गंज रोड स्थित सिंधी गुरूद्वारा में दिनांक 21.12.2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. नवापारा राजिम ब्रांच के मुखी (संयोजक) गांधी सचदेव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉडल ब्लड बैंक से एक टीम रक्त संग्रहित करने के लिए नगर में पहुची। मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें 48 पुरूष एंव 16 महिलाओ ने रक्तदान किया। इस प्रकार कुल 64 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। जिसमें पहली बार रक्तदान करने वाले पुरूष एंव महिलाओं की संख्या अधिक थी। मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान पहले से ही जनकल्याण की सेवा भाव में एक अभिन्न अंग रहा है। और बाल संगत के बच्चों द्वारा मिशन से संबधित समाज के प्रति किए जाने वाले सामाजिक कार्य की छवि के रूप में प्रदर्शनी रखी गयी जिसके माध्मम से मिशन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाया गया। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी के कथन ‘रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं’ इस संदेश को मिशन के अनुयाइयों ने निश्चित रूप से चरितार्थ किया है। जिसे वर्तमानन में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

Back to top button