उद्योगकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़जन-सरोकारसामाजिक सरोकार

धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद

सर्व समाज के द्वारा बंद के आह्वान को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कैट सहित विभिन्न व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन

NNH रायपुर/ कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में मतांतरण और हुई हिंसक घटना व छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ रहे धर्मांतरण के विरोध में आज 24 दिसंबर बुधवार को सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है।

सर्व समाज के द्वारा बंद के आह्वान को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने समर्थन देने की घोषणा की है। इसके अलावा राजधानी रायपुर के मालवीय रोड व्यापारी संघ, एमजी रोड व्यापारी संघ, रविभवन व्यापारी संघ, पंडरी कपड़ा व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ दवा बाज़ार व्यापारी संघ सहित छत्तीसगढ़ राज्य के अनेको व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।

सर्व समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को शीघ्र लागू करने, कांकेर में जनजातीय समाज पर हुए हमलों के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा कि ईसाई मिशनरियों और उनके कुछ समूहों द्वारा सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है, इसके साथ ही तनाव और सामाजिक वैमनस्यता फैलाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप ही कांकेर जिले में जनजातीय समुदाय के बीच बड़ा टकराव हुआ और इतनी बड़ी घटना घटित हुई। जिसके विरोध में सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, जिसे राज्य के बड़े व्यापारिक संगठनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया था।

वहीं देर शाम सरकार ने इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटाकर गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का एसपी बना दिया है।

Back to top button