उद्योगकारोबारखबरों की खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की नियुक्ति में लगा परिवार वाद का आरोप

चेंबर ऑफ कॉमर्स में सारंगढ़ के पदाधिकारी चयन से व्यापारियों में जमकर आक्रोश, बिना सदस्यों की सहमति से एक ही परिवार से बना दिया गया दो पदाधिकारी, जिले में सर्वाधिक सदस्य वाले केशरवानी समाज ने लगाया उपेक्षा का आरोप, चेम्बर अध्यक्ष को लिखा पत्र

NNH CG.Chamber Politics/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की नियुक्ति में भी अब परिवार वाद के आरोप लगे हैं। ताज़ा मामला सारंगढ़ जिले का है। जहां चेम्बर पदाधिकारियों के मनोनयन को लेकर जिले व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। और,, जिले के चेम्बर व्हाट्सएप ग्रुप में भी नाराजगी जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सारंगढ़ और बरमकेला के लिए नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही नए जिले में व्यापारियों के बीच बवाल मच गया है। व्यापारियों ने प्रदेश नेतृत्व पर मनमानी नियुक्ति कर पदाधिकारी थोपने का आरोप लगाया है। एक ही परिवार से 2 सदस्यों को प्रदेश बॉडी में लेने पर भी सवाल उठाया है। जिससे आने वाले दिनों में व्यापारी संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स के एकता में दरार पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो व्यापारियों में चेंबर के अध्यक्ष और प्रदेश बॉडी के पदाधिकारी को लेकर जमकर आक्रोश है।

दरअसल बीती रात को चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सारंगढ़ और बरमकेला में स्थानीय इकाई के अध्यक्ष का नियुक्ति किया गया साथ ही प्रदेश बॉडी में उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का भी नियुक्ति कर दिया गया। सारंगढ़ इकाई का अध्यक्ष संगीत ठाकुर को बनाया गया वही बरमकेला इकाई का अध्यक्ष अरुण स्वर्णकार को बनाया गया है। प्रदेश बॉडी में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र केजरीवाल को बनाया गया है वहीं प्रदेश मंत्री दीपक केजरीवाल को बनाया गया है जिसको लेकर सदस्यों में भारी आक्रोश है। एक ही परिवार को प्रदेश बॉडी में 2 पद देने तथा सर्वाधिक सदस्य वाले केशरवानी समाज के व्यापारियों को उपेक्षित करने को लेकर सोशल मीडिया में तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापारियों का आरोप है कि व्यापारी समस्या से दूर रहने वाले तथा आज तक मीटिंग तक में नहीं आने वालों को जवाबदार पद प्रदान कर व्यापारी एकता को तहस नहस करने का प्रयास किया गया है। केशरवानी समाज ने उपेक्षा से आहत होकर चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को पत्र भी लिखा है।

Back to top button