
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। गौवंश तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए यह उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गई तथा दिनांक 15 जुलाई 2024 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अंतर्गत अब तक की गई कार्रवाइयों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही भविष्य में और अधिक प्रभावी रणनीतियों को लागू करने के निर्देश दिए गए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैठक में यह भी निर्देशित किया है कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले युवाओं एवं गौसेवकों को सूचीबद्ध कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए। गौवंश तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के विरुद्ध राजसात की कार्रवाई को तीव्र किया जाए तथा नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं त्वरित ढंग से पूर्ण किया जाए।






