खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

तो लक्ष्मी वर्मा होंगी राज्यसभा सदस्य

NNH रायपुर/ राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी से छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व सांसद सरोज पांडे, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, नारायण चंदेल, और डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का नाम की चर्चा है।

इनके अलावा लक्ष्मी वर्मा का भी नाम गम्भीरता से सामने आ रहा है। बता दें कि लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं, और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। रायपुर लोकसभा की प्रबल दावेदार भी थीं। भाजपा इस बार यदि ‘मातृशक्ति’ को प्राथमिकता देती है तो ऐसे में लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लग सकती है।

Back to top button