अंतरराष्ट्रीयखास खबरदेश/प्रदेश
पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा युद्ध के दौरान इज़राइल के लोग भारत में मौजूद थे

NNH Opration Sindoor/ 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, इसके साथ ही पाकिस्तान के कई बड़े शहर इंडियन आर्मी के रडार पर थे।
अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम आतंकवादी हमले को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की स्थिति ‘‘बहुत खतरनाक मोड़’’ ले सकती थी। भारत ने 6 मई, 2025 की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचे नष्ट कर दिए थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमें खबर मिली है कि युद्ध के दौरान इसराइल के लोग भारत में मौजूद थे।







