अन्यछत्तीसगढ़राजनीति

पानी की तलाश में मुख्य मार्ग में खुदाई करना भ्रष्टाचार की जीती जागती मिसाल: कन्हैया अग्रवाल

नई पाइपलाइन बिछने के बाद भी पानी नहीं जिम्मेदार कौन...?

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने ब्राह्मणपारा वार्ड में पानी की विकराल समस्या के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई गई उसकी टेस्टिंग भी की गई उसके बावजूद पानी नहीं आना और पानी की तलाश में मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े गढ्ढों का खोदा जाना भ्रष्टाचार की जीती जागती मिसाल है।

कन्हैया ने कहा कि पिछले वर्ष भी ब्राह्मणपारा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में इसी तरह पानी का संकट हुआ था। पुरानी बस्ती थाना के पास लाखेनगर चौक में पानी के अवरोध को तलाशा गया था, और अभी लिली चौक पर मुख्य मार्ग में बड़ा गड्ढा खोदा गया है। लाखेनगर चौक और सारथी चौक में भी पानी सप्लाई में आ रहे अवरोध की तलाश में बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, परंतु समस्या का निदान नहीं हो रहा है। अग्रवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जब पाइप लाइन बिछाई गई तमाम तरह की टेस्टिंग भी की गई उसके बावजूद यदि घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है तो उसके लिए जिम्मेदार तमाम अफसर और काम करने वाली एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

Back to top button