छत्तीसगढ़राजनीति

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वेदराम जांगड़े को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की प्रदेश टीम में पार्टी के बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता वेदराम जांगड़े को भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता बनाया है। जिसके बाद आज वेदराम छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की।

डॉ रमन सिंह ने अपने निवास कार्यालय में वेदराम जांगड़े को बधाई दी और भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करने पर डॉ रमन सिंह ने वेदराम जांगड़े को शुभकामनाएँ दीं। डॉ सिंह ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका कुशल व्यक्तित्व व प्रभावशाली वाणी संगठन को पूरे प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाएगी।

वेदराम जांगड़े संघ पृष्ठभूमि से आते हैं, वे भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, उसके बाद विजय शर्मा की टीम युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए थे। क्रमशः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए थे। वेदराम अपने विभिन्न कार्यकाल में अलग अलग जिलों प्रभारी भी रहे हैं। इसके अलावा जांगड़े बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी दावेदारी पेश कर चुके हैं। भाजपा की वर्तमान कार्यकारिणी में जब कई पुराने प्रवक्ताओं और मीडिया विभाग के प्रमुख चेहरों की छुट्टी कर दी गई है, तो वहीं वेदराम जांगड़े प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button