खास खबरछत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

वर्तमान में लॉक डाउन जैसी स्थिति नही, नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

NNH रायपुर/ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश सह संयोजक नितिन अग्रवाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विजय जयसिंघानी ने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पाद, एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व के कारण लॉक डाउन जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी देश एकजुट रहा और सफलतापूर्वक देशवासियों ने मिलकर उसका सामना किया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्पष्ट है किया कि वर्तमान में कोविड जैसी स्थिति नहीं है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलेंडरों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, इसलिए राज्य के नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

भाजपा नेताओं ने बताया कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की की गई है। जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Back to top button