छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

युवा पीढ़ी को समाज की रीति-नीति-संस्कृति के करीब लाने “सिंधी फिल्म फेस्टिवल” का आयोजन

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया कि PCSP युवा विंग, महिला विंग द्वारा 4 से 8 जुलाई तक युवा पीढ़ी को समाज की रीति-नीति-संस्कृति के करीब लाने “सिंधी फिल्म फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शो रायपुर शहर के कलर्स मॉल मल्टीप्लेक्स में प्रसारित किया जाएगा। जिसमे प्रतिदिन शाम 6 से 9 एवं रात 9 से 12 तक 2 शो रहेगा।

सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल पोस्टर का विमोचन भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष लद्धा राम नेनवानी एवं महासचिव मुरलीधर शादीजा द्वारा आज छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश कार्यालय में किया गया। जहां छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, बप्रहलाद शादिजा,अजीत मोटवानी, चन्दर दोदानी, अमर चन्दनानी, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button