गुरु घासीदास वार्ड के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव के प्रचार प्रसार के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाला

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव लगातार डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे हैं। इस उनके साथ युवाओं महिलाएं भी विशेष रूप से प्रचार प्रसार कर रही हैं। गुरु घासीदास वार्ड के प्रत्याशी महेश ध्रुव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार ने जो वादा किया है, वह पूरा किया है। वहीं भाजपा के द्वारा जो अटल विश्वास पत्र जारी किया है, वह प्रदेश भर के नगरीय निकायों के विकास का रोडमैप है। महेश ध्रुव ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, और छात्र मजदूर नौजवान सहित सभी वर्गों के लिए बनाई है, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। वहीं स्वच्छ पेयजल के लिए अमृत मिशन के योजना के तहत हर-घर नल कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के तहत सभी जरूरतमंदों को पक्के मकान भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना से महिला वर्ग को भी लाभ मिल रहा है।

महेश ध्रुव ने कहा कि हम गुरु घासीदास वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, ताकि वार्ड में सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पानी, स्ट्रीट लाइट, व सड़कों की जो समस्याएं होंगी उसका त्वरित समाधान करेंगे। महेश ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि महापौर के लिए श्रीमती मीनल चौबे और गुरु घासीदास वार्ड में मुझे अपना बहुमूल्य वोट देकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें। महेश के जनसम्पर्क के लिए जिन महिलाओं ने मोर्चा संभाला उनमे ममता साहू, रजनी सेंडेंगे,वजया अंबोर, छोटी आई, भगवान्तनी भारद्वाज शालिनी सहित अन्य महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।







