उत्सवछत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू ने दी धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएँ

NNH रायपुर/ धनतेरस के पावन पर्व पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य, नगर निगम रायपुर संतोष सीमा साहू ने रायपुर सहित समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

संतोष सीमा साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में सुख-शांति, आरोग्य और खुशहाली आए, यही मेरी कामना है। यह पर्व हमें मेहनत, ईमानदारी और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। संतोष ने आगे कहा कि दीपों का यह पर्व हम सबके जीवन में नई रोशनी लेकर आए। नगर की स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए हम सब मिलकर काम करते रहेंगे।

संतोष सीमा साहू ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, व्यापार में वृद्धि, परिवार में सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी नगरवासियों को धनतेरस की बधाई दी है।

Back to top button