
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रायपुर में “लोकतंत्र बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।
रैली का शुभारंभ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम से हुआ, जो नगर करते हुएहोते हुए समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और जनहित की आवाज को बुलंद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, झूठ और भ्रम फैलाने तथा जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा जनता के बीच रहेगी।
पार्षद और नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य ने संतोष सीमा साहू ने कहाकहा कि लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस की देश विरोधी नीति और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ आज जनता सड़क पर उतर आई है। भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने के लिए संकल्पित है।







