अन्यउत्सवसामाजिक सरोकार
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने दी होली की शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ समाज सेवक अमर चंदनानी ने होलिका दहन और होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व के अवसर पर आप सभी के जीवन में जितनी भी नकारात्मकता है वह होलिका में दहन हो जाए, तथा आप सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने आगे कहा कि होली के रंग में मैत्री और अपनेपन का रंग घुले और होली का पर्व आप सभी के लिए शुभकारी हो हमारी ओर से आप सभी को यही शुभकामनाएं।







