छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा आयोजित ‘एक दौड़” कार्यक्रम का ब्रॉशर विमोचित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि चेट्रीचंड्र के पावन अवसर पर इस वर्ष भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें महिला विंग द्वारा 23 मार्च को तेलीबांधा तालाब “मरीन ड्राइव” में एक दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस दौड़ में समाज की महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस दौड़ का उद्देश्य समाज की महिलाओं में जागृति लाना है। अमर ने बताया कि इसके अलावा चेट्रीचंड्र महोत्सव का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक समाज के लोगों को पंचायत द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में महिला विंग द्वारा आयोजित एक दौड़ कार्यक्रम का प्रदेश के मुखी महेश दरयानी के हाथों ब्रॉशर का विमोचन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, महिला विंग की बहनें व अन्य साथीगण उपस्थित थे।







