अन्यछत्तीसगढ़

डॉ. अनामिका सिंह को एमआईसी सदस्य बनाए जाने पर उन्हें युवा नेता मोहन होतवानी ने दी बधाई

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने अपने सभी एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी है। जिसमें रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद डॉ. अनामिका सिंह को सामान्य प्रशासन एवं विधी विधायी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर नगर निगम की एमआईसी में डॉ.अनामिका सिंह को सदस्य बनाए जाने पर भाजपा के युवा नेता मोहन होतवानी ने कहा कि रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने डॉ अनामिका सिंह पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें मेयर इन काउंसिल में लिया है, यह रानी दुर्गावती वार्ड वासियों के लिए हर्ष का विषय है। इसके लिए मोहन होतवानी ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया है, और साथ ही नगर निगम में नई जिम्मेदारी के लिए डॉ.अनामिका सिंह को बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

Back to top button