दुर्ग में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर सीएम साय ने कहा अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी
लोगों ने कहा इसकी एक ही सज़ा है, सरकार फांसी दो

NNH रायपुर/ दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा ने ही अनाचार कर उसकी हत्या कर दी, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के लोगों में आक्रोश है। भाजपा कांग्रेस सहित सभी दल के नेताओं ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला, सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को समय सीमा के भीतर कड़ी से कड़ी सजा मिले। कुछ संदिग्धों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। सीएम साय ने दिवंगत बालिका के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पोस्ट पर घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आम लोगों ने सीएम साय से की पोस्ट कमेंट करके कहा कि एक ही सज़ा है, और वो है फांसी। कुछ लोगों ने कमेंट में यूपी और हैदराबाद के एनकाउंटर का जिक्र करते हुए तुरंत न्याय करने की मांग तक कर डाली।







