पीएम मोदी से बिलासपुर में 4c श्रेणी का एयरपोर्ट बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए के अनुदान की मांग

NNH बिलासपुर/ तीस मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर आ रहे हैं। उनके बिलासपुर प्रवास के पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक मांग पत्र पोस्ट कर लिखा है कि…


एक विनम्र निवेदन Narendra Modi ji
बिलासपुर छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से
आप 30 मार्च को बिलासपुर आ रहे है, पूरा बिलासपुर क्षेत्र और संभाग आपके इस प्रवास में बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए कुछ बहुत सार्थक किए जाने की उम्मीद कर रहा है। अभी एयरपोर्ट छोटा है, केवल 72 सीटर विमान उतर सकते हैं एक 4c श्रेणी का एयरपोर्ट बनाने के लिए लगभग 300 करोड रुपए के अनुदान की आवश्यकता है केंद्र सरकार से।
एयरपोर्ट के चारों तरफ स्थित 1012 एकड़ जमीन भारतीय सेना ने 2010 में अपने ट्रेनिंग सेंटर के लिए अधिग्रहित की थी परंतु बाद में प्रोजेक्ट को ड्रॉप कर दिया और जमीन खाली और बेकार पड़ी है यह जमीन एयरपोर्ट विकास के लिए मिलने पर बिलासपुर में 3000 मी का रनवे बनाया जा सकेगा।
अभी छत्तीसगढ़ में रायपुर के अलावा कोई बड़ा एयरपोर्ट नहीं है, जबकि छत्तीसगढ़ से भी क्षेत्रफल में छोटा राज्य तमिलनाडु में छह बड़े एयरपोर्ट है। बिलासपुर अंचल के कोयला खनन और बिजली संयंत्रों से पूरा देश लाभ उठा रहा है परंतु इसके कारण होने वाले प्रदूषण भू विस्थापन जलशरण आदि नुकसान के बदले में बिलासपुर क्षेत्र को केंद्र सरकार से उसकी हक नहीं मिल पाता।
रेलवे का सबसे बड़ा जोन होने के बावजूद यात्री ट्रेन कोयला परिवहन के कारण जब मन चाहे तब रद्द कर दी जाती हैं और ना ही कोई नई ट्रेन पिछले 7 या 8 साल में चलाई गई है।
इस सब को देखते हुए बिलासपुर में एक सर्वे सुविधायुक्त बड़ा एयरपोर्ट और देश के प्रमुख महानगरों पर सीधी उड़ान आवश्यक है। बिलासपुर की हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति पिछले 5 सालों से एक जन आंदोलन चला रही है उसकी ओर से एक ज्ञापन आपको फेसबुक के माध्यम से प्रेषित है, समिति का प्रतिनिधिमंडल आपके बिलासपुर प्रवास में आपसे मिलने का समय भी चाहता है।
कृपया ध्यान दें।






