खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर किस मामले में पड़ी है ईडी की रेड…?

NNH भिलाई/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थिति घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह रेड मारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबियों के साथ भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के घर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। ये वही मुकेश चंद्राकर हैं जिन्होंने 2023 में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव पड़ा है। इस चुनाव में मुकेश को हार का सामना करना पड़ा था, ईडी की टीम मुकेश के घर में भी दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के एंगल से भी ईडी जांच कर रही है। ईडी ने किस मामले में यह छापेमारी की है, अभी ये साफ नही हो पाया है। लेकिन ये बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के घर सहित केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्यभर में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें चैतन्य बघेल के ठिकाने भी शामिल हैं, यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है

ईडी की इस छापेमारी के बाद भूपेश बघेल के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के समर्थन में उनके भिलाई स्थित आवास पर पहुंच गए हैं, और ईडी की कार्रवाई का विरोध किया है। भूपेश बघेल और उनके समर्थकों के यहां ईडी की छापेमारी को कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनैतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है।

Back to top button