अंतरराष्ट्रीयखेल

भारत बना चैम्पियन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी भारतीय टीम को बधाई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने x पर लिखा शानदार, जबर्दस्त, जिंदाबाद

चैंपियंस ट्राफी 2025/भारत चैम्पियन्स ट्राफी का चैम्पियन बन गया,  भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया, भारत की जीत के सुपरस्टार कप्तान रोहित शर्मा रहे, जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने भी जबरदस्त पारी खेली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में सफल रहा है. इसके साथ ही भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम बन गई है. वहीं यह रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का बीते एक साल में दूसरा खिताब जीता है।

न्यूजीलैंड से मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इसके बाद भारत को तीन झटके लगे. लेकिन फिर अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने आकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. केएल राहुल ने भारत के लिए जीत के रन बनाए।

भारत को चैंपियंस ट्राफी में जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 251 रन बना सकी। भारत की ओर से स्पिन गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। जाडेजा, वरुण और कुलदीप की तिकड़ी ने न्यूजीलैंड को आज पस्त कर दिया। तीनों ने मिलकर आधी टीम को पवैलिटन भेज दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को एक बार फिर रचिंद्र ने शानदार शुरुआत दी। विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे रचिंद्र 29 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए, वहीं मिचेल ने 63, ब्रेसवेल ने 53, फिलिप्स ने 34 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप रहे, जिन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट लिये। वहीं वरुण ने 45 पर 2 और जाडेजा ने 10 ओवर में 30 रन देकर विकेट लिया।

 पीएम मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई…

उन्होंने सोशल मीडिया x पर ट्वीट करते हुए लिखा “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम!”अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने x पर लिखा…
ऐतिहासिक विजय…

चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने x पर लिखा शानदार जबर्दस्त जिंदाबाद…

मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान, जय हो-जय हो हिंदुस्तान

चैंपियंस टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ये जीत है 140 करोड़ देशवासियों के उम्मीद की, ये जीत है टीम इंडिया की।

शानदार, जबर्दस्त, जिंदाबाद!

भारत माता की जय🇮🇳

Back to top button