भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने की आम नागरिकों से भेंट मुलाकात

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमआईसी सदस्य कचरू साहू एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ थे।
भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों से कहा कि मैं आप लोगों के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा, वहीं उन्होंने जनता को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्य करती है, जबकि कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य पार्टी नेताओं ने जो अटल विश्वास पत्र के रूप में घोषणा पत्र जारी किया है। वह जन आकांक्षाओं का प्रतीक है। तथा बुजर्गों, महिलाओं, युवाओं व आम जनता के लिए 20 प्रमुख घोषणाओं के साथ कई बिंदु शामिल लिए गए हैं, वह राजधानी रायपुर और भगवती चरण शुक्ल वार्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।







