छत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक सरोकार

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप मसंद ने सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष बनने की दावेदारी

भाजपा संगठन को सौपेंगे आवेदन पत्र

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप मसंद ने छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी में अध्यक्ष बनने दावेदारी की है। अनूप मसंद ने इसके लिए एक विस्तृत आवेदन पत्र बनाया जो भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को सौंपकर अपनी बात रखेंगे।

अनूप मसंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बाल्यकाल से पार्टी का काम कर रहा हूँ। मैं संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर अपने दायित्व को पूरा किया है। उनका था मैं और मेरा परिवार पार्टी के साथ जुड़े रहकर सिंधी, भाषा, बोली व साहित्य के संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया है।

इसके पहले भी हमारी सरकार रहते हुए जिनको सिंधी साहित्य अकादमी में अध्यक्ष बनाया गया था, उनका पार्टी के लिए कोई भी उल्लेखनीय व महत्वपूर्ण योगदान नही है। जबकि हम जैसे समर्पित कार्यकर्ता को कभी कोई बड़ा अवसर नही मिला है। इसलिए पार्टी संगठन को एक आवेदन पत्र सौंपकर सिंधी साहित्य अकादमी में अध्यक्ष पद के लिए अपनी बात रखूंगा, मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी न्यायोचित निर्णय करेगी।

Back to top button