क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

पंडित यश शर्मा की हत्या करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

18 जनवरी 2025 NNH रायपुर/ रायपुर तेलीबांधा के चार युवकों द्वारा 20 वर्षीय युवक यश शर्मा का अपहरण कर दो दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा, और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी, यही नही शरीर के कई हिस्सों पर चाकुओं से वार किया गया, और जलती हुई सिगरेट से भी उसे दागा गया। उसके बाद आरोपी यश शर्मा को अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। यह घटना अक्टूबर 2024 की है। यश शर्मा का तीन महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था आखिरकार दो दिन पहले यश की मौत हो गई।

इस वारदात के आरोपी रसूखदार घराने से ताल्लुक रखते हैं, जिसके चलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पा रही थी। इस अपराध में संलिप्त एक आरोपी को पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया गया था, बाकी तीन आरोपी फरार चल रहे थे। बता दें कि मृतक यश शर्मा सिंधी समाज के पुरोहित परिवार से था, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिंधी समाज के लोगों ने रायपुर के राजेंद्र नगर थाने का घेराव कर थाने के समक्ष धरना भी दिया था। और समाज के दबाव में आज बड़े ही नाटकीय ढंग से बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित के इलाज से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सक्रिय रहे समाज सेवक मोनू आहूजा ने बताया कि यश शर्मा का तीन महीने से अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था, वो अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया। यश को गम्भीर चोटें आई थीं, शरीर की अतड़ी सहित अंदुरुनी अंगों पर भी वार किया गया था, और तीन महीने से चल रहे इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने ततपरता नही दिखाई जिस वजह से आरोपी इतने दिनों तक फरार थे।

Back to top button