
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज 2025 की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। युवा समाज सेवक मोनू आहूजा ने कहा कि पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व वाली व्यापारी एकता पैनल ही व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में सक्षम है। आहूजा ने बताया कि प्रदेशभर के व्यापारी अब श्रीचंद सुंदरानी के अध्यक्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। सुंदरानी के अध्यक्ष रहते हुए राजधानी रायपुर के डूमरतराई में होलसेल मार्केट विकसित किया गया, जब व्यापारियों को वहां दुकानें आंबटित की गई थी, तब उसकी कीमत लगभग 18 लाख से 25 लाख थी। आज उन्ही दुकानों की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपए हो गई हैं। वहीं कमल विहार में भी होलसेल इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों के लिए जो भूमि आंबटित की गई है, वह भी व्यापारी एकता पैनल की ही योजना थी। जबकि वर्तमान चेम्बर अध्यक्ष के कार्यकाल की कोई भी बड़ी उपलब्धि नही है।
श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व वाले पैनल को आज प्रदेशभर के व्यापारियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, और व्यापारी एकता पैनल का पलड़ा भारी है।







