अन्यछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब चौक पर संचालित शराब दुकान हटाने की मांग

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में इन दिनों शराब खोरी की वजह से आपराधिक घटनाओ में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी को लेकर भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ता मोनू आहूजा ने कटोरा तालाब नेताजी चौक मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के बाजू में संचालित मदिरा दुकान हटाने की मांग आबकारी मंत्री, महापौर व कलेक्टर से की है।

मोनू आहूजा ने कहा कि कटोरा तालाब मुख्य मार्ग मंदिर के बाजू में शराब दुकान का संचालन हो रहा है,उक्त दुकान को प्रशासन ने आबंटित किया है। दुकान के बिल्कुल करीब मंदिर होने की वजह से वहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है वहीं शराबखोर मंदिर के इर्द गिर्द मंडराते रहते हैं, जहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या के साथ मार्ग से गुजरने वाली माताओं बहनों व आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोनू आहूजा ने बताया कि यह शराब दुकान से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, आईएएस अधिकारियों का आवास है, और इसके आसपास कई शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान भी हैं, इसके अलावा आवासीय क्षेत्र होने के कारण वहां पर शराब दुकान होना बिल्कुल भी सही नहीं है।

Back to top button