छत्तीसगढ़दिल्लीदेश/प्रदेशराजनीति
पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन, राज्य की औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर की चर्चा
सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह से भी की मुलाकात, 2026 में राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प दोहराया

NNH नई दिल्ली/ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य मुलाकात की और बस्तर के विकास कार्यों एवं नक्सल उन्मूलन अभियान की कार्ययोजना प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष प्रस्तुत की। इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को ही नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में 2026 में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।







