
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही रायपुर वासियों को रेलवे के क्षेत्र में नई सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर-अभनपुर मेमू लोकल ट्रेन को वर्चुअली रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके लिए रायपुर की महापौर मीनल चौबे प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार जताया है।
रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी के साथ उपस्थित थे।






