छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने किया पदभार ग्रहण

NNH रायपुर/ रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर पालिक निगम कार्यालय, रायपुर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात उन्होंने महापौर कक्ष में पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की देवतुल्य जनता ने भाजपा पर पूर्ण विश्वास करते हुए मुझे महापौर का दायित्व सौंपा है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित रायपुर के हमारे संकल्प को पूरा करने के सभी प्रयास करूंगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, सभी पार्षद साथी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Back to top button