छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रं 33 में किया रोड शो

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा को विजयी बनाने की जनता से अपील

NNH रायपुर/ पूर्व मंत्री, रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रदीप वर्मा के समर्थन में रोड शो किया।

इस दौरान बृजमोहन ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन और कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित करता है कि रायपुर की जनता विकास, सुशासन और सेवाभाव के साथ खड़ी है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है। इसके साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की जीत का संकल्प लेकर अपना आशीर्वाद दें, अपने वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

 

Back to top button