छत्तीसगढ़राजनीति

विधायक राजेश मूणत की पुरानी तस्वीर कांग्रेसी खूब कर रहे सोशल मीडिया पर साझा

NNH रायपुर/ सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत की एक पुरानी तस्वीर को कांग्रेस के नेताओं द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता, और रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस तस्वीर को साझा किया है। दुबे ने लिखा है कि…

“ऐसा न हो कि मूणत जी की जायज मांग को देखकर विष्णु देव साय जी ही धरना प्रदर्शन में बैठ जाएं। क्योंकि 67 नए शराब दुकान खुलने से महिलाओं में काफी आक्रोश है। ध्यान हटाने भाजपा पूर्ण शराब बंदी की बात करते करते गली गली अहाता खोल के नई नई सुविधा दे रहे है ताकि लोगो शराब में अपनी मेहनत की कमाई लूटा कर सरकार का खजाना भरते रहे।”

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 2018 में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की जाएगी, लेकिन भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी राज्य में पूर्ण शराबबंदी का अपना वादा पूरा नही किया था। जिसे याद दिलाने भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कॉरोना काल के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने इस तरह से विरोध, प्रदर्शन किया था। राजेश मूणत की यह तस्वीर उस समय की है।

Back to top button