खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति
गोपाल मोदी बने भाजपा के कोरबा जिलाध्यक्ष

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। व्यवसाई व राइस मिलर गोपाल मोदी को कोरबा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे भाजापा के वरिष्ठ नेता हैं।
गोपाल मोदी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थक खुश हैं, और गोपाल मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा है कि, “मुझे भारतीय जनता पार्टी, कोरबा का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर जो सम्मान और विश्वास प्रदान किया गया है, उसके लिए मैं प्रदेश संगठन, वरिष्ठ नेताओं और समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का विषय है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की सेवा में सदैव तत्पर रहूँगा।”







