सिंधी समाज की “कुलदेवी हिंगलाज माता” के मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन
समाज प्रमुखों ने की सहयोग की अपील

NNH रायपुर/ पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत एवं पुज्य सिन्धी पंचायत संत कंवरराम नगर(कटोरा तालाब) के संयुक्त तत्वावधान में संत कंवर राम नगर कटोरा तालाब रायपुर में पूरे छत्तीसगढ़ में 51 शक्ति पीठ का प्रथम “सिन्धु कुलदेवी हिंगलाज माता” के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया, इसके अतिरिक्त वहीं पर सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन हेतु हॉल /कमरों का निर्माण किया जाएगा।
समाज प्रमुखों ने अपील की है कि आप सभी इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग कर सिंधु कुलदेवी हिंगलाज माता के मंदिर निर्माण में सहभागी बनकर आशीर्वाद प्राप्त करें और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

वहीं समाज सेवी अमर चंदनानी ने इस अवसर पर कहा कि कुलदेवी हिंगलाज माता मंदिर निर्माण इतिहास रचेगा, क्योंकि यह छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हमारी कुलदेवी का प्रथम मंदिर है। अमर ने कहा कि हम सभी समाजजन एवं संत कंवर राम नगर कटोरा तालाब निवासी इसके साक्षी बनेंगे।







