अन्यकारोबारछत्तीसगढ़

HSRP नंबर प्लेट के लिए रविभवन में परिवहन विभाग (RTO) द्वारा किया गया शिविर का आयोजन

सहयोगी संस्था कैट और रविभवन व्यापारी संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित

NNH रायपुर/ आज दिनांक 28 मई मंगलवार को कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT CG CHAPTER) एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय परिवहन विभाग (RTO) द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें HSRP नंबर प्लेट के अपडेशन का जन उपयोगी शिविर रवि भवन व्यापारी संघ के द्वारा रवि भवन जयस्तंभ चौक रायपुर में लगाया गया। जिसमें आम जनता के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, कैट के एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन जितेंद्र दोशी, कैट प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री परमानंद जैन जी, प्रदेश महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय वाशु माखीजा, कैलाश खेमानी, रवि भवन व्यापारी संघ के अध्यक्ष जय नानवानी, संरक्षक राज विक्रम केवलानी, महामंत्री हिमांशु वर्मा, आंनद छत्री सहित रविभवन के व्यापारी एवं कैट के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा कैट के सभी साथी उपस्थित थे।

Back to top button