छत्तीसगढ़राजनीति

केवल इनकम टैक्स में छूट से जनता को 1 लाख करोड़ की बचत होगी – अमित चिमनानी

केंद्रीय बजट 2025-26

NNH रायपुर/ बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी,सीए ब्रांच रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार अमित चिमनानी ने बजट को भारत के सुखमय वर्तमान और सुनहरे भविष्य का बजट बताया। अमित ने कहा भारत में जिस प्रकार आधारभूत संरचना के बजट को लगातार बढ़कर 2 लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ कर दिया है यह भारत को एक महा आर्थिक शक्ति बनाने जा रहा है। इससे भारत में परिवहन के साधन सुगम हो रहे है नई सड़के, एक्सप्रेस वे बनने से एयरपोर्ट की संख्या एवं लगातार ट्रेनें बढ़ने से देश के व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे देश में रोजगार के सृजन के साथ-साथ देश की खपत बढ़ने से जीडीपी भी मजबूत हो रही है व भारत में निवेश लागतार बढ़ रहा है।

अमित ने आगे कहा कि भारत में पिछले 10,11 सालों में प्रस्तुत हुए बजट लगातार देश की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं जिससे हमारी अन्य देशों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो रही है व भारत अब विश्व को लीड करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है क्योंकि आत्मनिर्भर बने बिना विश्व गुरु बना संभव नहीं होता। अब तो मेक इन इंडिया के साथ *मेक फॉर वर्ल्ड* की परिकल्पना भारत के विकास को बड़ी छलांग देने जा रही है।

अमित ने कहा 12 लाख रु की आय पर तक इनकम टैक्स में छूट एक क्रांतिकारी कदम है नौकरी करने वालों के लिए यह छूट 12 लाख 75 हजार तक रहेगी। उन्होंने बताया कि 12 लाख की आय पर करदाता को 80 हजार,16 लाख की आय पर 50 हजार,18 लाख की आय पर 70 हजार,20 लाख की आय पर 90 हजार,25 लाख की आय पर 1 लाख 10 हजार रु की बचत करदाता को होगी।कुल मिलाकर देश के मध्यम वर्गीय लोगों को 1 लाख करोड़ की बचत होने जा रही है

Back to top button