छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

गुरु घासीदास वार्ड के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने किया जनसम्पर्क

नागरिकों से कहा घोषणा पत्र में किए वादे शत प्रतिशत पूरे होंगे

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके साथ चुनाव प्रभारी तनेश आहूजा, मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ थे।

भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों से कहा कि मैं आप लोगों से सर्वत्र उपलब्ध रहूंगा, वहीं उन्होंने जनता को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास पर आधारित राजनीति करती है। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित अन्य पार्टी नेताओं ने जो अटल विश्वास पत्र के रूप में घोषणा पत्र जारी किया है। जन आकांक्षाओं का प्रतीक है। तथा बुजर्गों, महिलाओं, नौजवानों व आम जनमानस के  लिए 20 प्रमुख घोषणाओं के साथ कई बिंदु शामिल लिए गए हैं, वह राजधानी रायपुर और गुरु घासीदास वार्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा सरकार ने किया है, वह शत-प्रतिशत पूरा होगा।

Back to top button