सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भगवती चरण शुक्ल वार्ड में किया रोड शो

NNH रायपुर/ पंडित भगवती चरण वार्ड क्रमांक 57 में बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी के पक्ष में पूर्व मंत्री व रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो किया। इस दौरान वार्ड की जनता ने फूल बरसाकर स्वागत किया सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए अमर गिदवानी को विजयी बनाने अपील की।
बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी ने कहा हम जीतने के बाद भगवती चरण वार्ड की में दिन रात सेवा कर इस वार्ड के विकास के साथ साथ जो समस्या होगी, उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। करूंगा रोड शो के बाद सतबनिया पारा में चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। रोड शो में भाजपा रायपुर के जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, राहुल चंदानी, राजेश थोरानी, पल्लवी पांडे, नारायण कुर्रे, महेंद्र उपाध्याय, डॉ एन डी गजवानी व अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







