छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

शहीद हेमू कालाणी वार्ड की भाजपा प्रत्याशी कृतिका जैन को मिल रहा है भारी जन समर्थन

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कृतिका के पक्ष जनसम्पर्क कर की वोट देने की अपील

कृतिका जैन ने कहा भाजपा घोषणा पत्र जारी किया है, वह जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के शहीद हेमू कालानी वार्ड क्रमांक 28 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कृतिका जैन को भारी जन समर्थन मिल रहा है। उनके पक्ष में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड के देवेंद्र नगर, पंडरी, कपड़ा मार्केट सहित अन्य इलाकों में जनसम्पर्क किया।

इस दौरान विधायक मिश्रा ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन और कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित करता है कि रायपुर की जनता विकास, सुशासन और सेवाभाव के साथ खड़ी है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है। इसके साथ ही विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भाजपा की जीत का संकल्प लेकर अपना आशीर्वाद दें, अपने वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शहीद हेमू कालानी वार्ड की प्रत्याशी कृतिका जैन को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

वहीं प्रत्याशी कृतिका जैन ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार ने जो वादा किया है, वो साल भर में पूरा किया है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की जीवन को सरल बनाया बनाया है, तो मोदी सरकार की आयुष्मान योजना जरूरतमंद लोगों के इलाज में सहायक सिद्ध हुआ है। और नगरीय निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा ने जो अटल विश्वास पत्र के रूप में घोषणा पत्र जारी किया है, वह जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

Back to top button